{"_id":"5a0875b84f1c1b6a678bb194","slug":"181510503864-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दो गुमटी का ताला तोड़ उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने दो गुमटी का ताला तोड़ उड़ाया
Updated Sun, 12 Nov 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंडा(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के कुचौरा चट्टी पर चोरों ने शनिवार की देर रात दो गुमटियों का ताला तोड़कर आठ हजार नगदी और हजारों रुपए का सामान उड़ा दिया। रविवार को जब दूकानदार पहुंचे तो गुमटियों का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। अभी चार दिन पहले ही चोरों ने एक विद्यालय से हजारों रुपए के इलेक्ट्रानिक सामान उड़ा दिए थे।
कुचौरा गांव निवासी सुनील चौरसिया और छेदी राम चट्टी पर गुमटी में पान के साथ जनरल स्टोर की भी दूकान चलाते हैं। रोज की तरह दूकानदार अपनी दूकान बंद करके देर शाम घर चले गए। चोरों ने देर रात दोनों गुमटी का ताला तोड़कर आठ हजार नगदी सहित हजारों रुपए के सामान उड़ा दिए। सुबह दूकान खोलने पहुंचे दोनों पीड़ितों ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन करने में जुट गई। पीड़ित दूकानदारों की ओर से पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। इस घटना से चार दिन पहले ही कुचौरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने इलेक्ट्रानिक सामान उड़ा दिया था लेकिन अभी तक पुलिस चोरों को पकड़ नहीं सकी।