फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   लुटेरों ने सर्राफा दूकानदार को पीटा, गले की चेन व नगदी लूटे

लुटेरों ने सर्राफा दूकानदार को पीटा, गले की चेन व नगदी लूटे

Wed, 18 Oct 2017 11:26 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
लुटेरों ने सर्राफा दूकानदार को पीटा, गले की चेन व नगदी लूटे
शहर कोतवाली क्षेत्र के महुआबाग स्थित एक सराफा दूकान में सशस्त्र बदमाशों ने मंगलवार की रात धावा बोलकर दूकान संचालक को बेरहमी से पिटाई के बाद गले की चेन तथा हजारों रुपये नगदी लूटने के बाद एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर बदमाशों ने उसकी हत्या करने की धमकी भी दी। जाते-जाते बदमाश दूकान में आभूषण की सफाई के लिए रखे तेजाब को दूकानदार के शरीर पर फेंक दिया, लेकिन संयोग रहा कि वह तेजाब की जद में आने से बाल-बाल बच गया। बदमाशों के जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की धरपकड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन

शहर के लाल दरवाजा निवासी सराफा कारोबारी संजय वर्मा की दूकान महुआबाग स्थित एक कटरे में है। मंगलवार की देर रात छह की संख्या में पहुंचे हथियारबंद बदमाशों ने कारोबारी संजय वर्मा से एक लाख रुपये रंगदारी देने को कहा। इसका विरोध करने पर कारोबारी पर हॉकी और डंडे से हमला बोल दिया गया। उसके गले से सोने की चेन तथा दूूकान से हजारों रुपये नकदी लूट लिए। बदमाशों ने एक लाख रुपये रंगदारी देने को कहा और ऐसा न करने पर हत्या करने की धमकी दी। इतना ही नहीं दूकान में रखे तेजाब को भी संजय वर्मा के शरीर पर फेंक दिया, लेकिन संयोग रहा कि वह बाल-बाल बच गए। बदमाशों के जाने के बाद सराफा को परिवार के लोग किसी तरह उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। कारोबारी का परिवार दहशत में है। कारोबारी की तहरीर पर एक नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन में जुटी है। इस संबंध में सीओ हृदयानंद सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। बहुत जल्द लूटकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed