फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   घर में सो रहे युवक को बोलेरो सहित उठाया

घर में सो रहे युवक को बोलेरो सहित उठाया

Sat, 24 Jun 2017 11:11 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
घर में सो रहे युवक को बोलेरो सहित उठाया
सेवराई (गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में शुक्रवार रात दो स्कार्पियो सवार लोगों ने घर में सो रहे युवक को उसकी बोलेरो सहित उठा लिया। जानकारी होते ही ग्रामीणों में कई तरह के अफवाहों का बाजार गर्म हो गया।
विज्ञापन

गांव निवासी देवेंद्र कुशवाहा अपने घर पर सोया था। करीब 12 बजे रात में दो स्कार्पियो से आए लोगों ने दरवाजा खुलवाकर बाहर खड़ी बोलेरो सहित उसे लेकर चले गए। जानकारी होते ही ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा हो गया। लोग किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत रहे। शनिवार सुबह परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देवेंद्र कुशवाहा की ओर से खरीदी गई बोलेरो के चोरी के होने के शक में क्राइम ब्रांच की ओर से उठाने की बात सामने आ रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि क्राइम ब्रांच गाजीपुर की टीम ने किसी मामले में युवक को उठाया है, जिसकी पूरी जानकारी मेरे पास उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed