{"_id":"5cd08660bdec22075541774d","slug":"171557169760-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दी दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दी दबिश
विज्ञापन
गाजीपुर। पीजी कालेज के क्लर्क की हत्या के मामले में हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। रविवार की रात पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दी। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सोमवार को पुलिस एक नामजद आरोपी को हिरासत में ली है और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने दावा दिया पकड़े गए आरोपी को बहुत जल्द चालान किया जाएगा। इसके साथ ही हत्या के अन्य आरोपियों को भी पुलिस अपने फंदे में ले लेगी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के लंगड़पुर गांव निवासी पीजी कालेज में क्लर्क के पद पर तैनात मिथिलेश मिश्रा (45) की जमीनी विवाद में चल रही पंचायत के दौरान बीते रविवार की सुबह उनके चचेरे भाई अभिनव ने चाकू मारकर घायल कर दिया था। घटना को अंजाम दे वह अपने माता-पिता सहित अन्य पांच लोगों के साथ मौके से फरार हो गया था। परिवार के लोग आनन-फानन में मिथिलेश को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते सदर कोतवाल धनंजय मिश्रा पुलिस कर्मियों के साथ ही पहुंच गए थे। कुछ ही देर में मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने मृतक के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली, इसके बाद शहर कोतवाल को मामले के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया था। इस मामले में मृतक के छोटे भाई अखिलेश मिश्रा ने चाचा विष्णुशंकर मिश्रा, चचेरा भाई विशाल, मनोज मिश्रा, रविप्रकाश सहित तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया था। इस प्रकरण में सदर कोतवाल धनंजय मिश्रा ने बताया कि आरोपी मनोज मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही आरोपी के नाते-रिश्तेदारी के साथ संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।