फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   होमगार्ड को कुचलने का प्रयास, दूसरे को मारी टक्कर

होमगार्ड को कुचलने का प्रयास, दूसरे को मारी टक्कर

Thu, 11 Apr 2019 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
होमगार्ड को कुचलने का प्रयास, दूसरे को मारी टक्कर
खानपुर। थाना क्षेत्र के ढकवा गांव के पास बुधवार की देर रात तेज रफ्तार वाहन को रोकने का इशारा करने पर कार चालक ने होमगार्ड को कुचलने का प्रयास किया, लेकिन उसने भाग कर जान बचाई। इसके बाद कार चालक कुछ दूर आगे बढ़ा फिर वाहन घुमा कर दूसरे होमगार्ड को जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया है। घायल होमगार्ड के साथ ड्यूटी करने वाले दूसरे साथी होमगार्ड की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

सैदपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी सहदेव यादव का बेटा राजाराम खानपुर थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात है। बुधवार की रात वह औड़िहार-जौनपुर मार्ग पर खानपुर थाने से तीन किलो मीटर दूर ढकवा के पास अपने दूसरे साथी लल्लन मौर्य के साथ ड्यूटी पर था। इसी बीच रात में करीब 12 बजे औड़िहार की तरफ से तेज रफ्तार एक कार आती दिखाई दी। संदेह होने पर होमगार्ड लल्लन ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक उसे टक्कर मारने के लिए वाहन की गति बढ़ा दिया, लेकिन लल्लन भाग कर पटरी पर चला गया। इसके बाद चालक पुन: वाहन घुमा कर होमगार्ड राजाराम को टक्कर मारते हुए भाग निकला। होमगार्ड लल्लन ने तत्काल इसकी जानकारी थाने पर दी। जानकारी होते ही थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार दुबे पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल होमगार्ड को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले गए और घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दी। कुछ ही देर में परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक ने बताया कि होमगार्ड लल्लन मौर्या की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed