फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सफाई-नायक के खिलाफ दी तहरीर

सफाई-नायक के खिलाफ दी तहरीर

Sat, 28 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
सफाई-नायक के खिलाफ दी तहरीर
जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी सभासद प्रतिनिधि नारायण दास चौरसीया ने शुक्रवार की देर शाम सफाई नायक रमेश राम के विरूद्ध कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के माध्यम से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मालूम हो कि 23 अप्रैल को कानूनगो मुहल्ले के पानी टंकी के पास सफाई नायक रमेश राम कुछ सफाई कर्मियों से वार्ता के दौरान एक सभासद और दो सभासद प्रतिनिधि पहुंचे और वार्ड में साफ- सफाई न होने पर नाराजगी जताई। इसके बाद सफाई नायक से वार्ड में साफ-सफाई करने वाले सफाई कर्मियों के बारे में जानने के लिए उपस्थिति रजिस्टर मांगा। इसके बाद पूरा मामला तूल पकड़ लिया। सफाई कर्मी लामबंद होकर स्थानीय नगर पालिका पहुंचे और हो हल्ला करना शुरू कर दिए। अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता ने सभी को समझा-बुझाकर वापस कर दिया था। वहीं बीते गुरुवार को नपाध्यक्ष ने भी मामले को संज्ञान में लेकर पूरा प्रक्रिया समझा और सुलह समझौता करा दिया। इसके बाद किसी ने बैठक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। विडियो देख सफाई नायक भड़क गया और सफाई कमियों के साथ नपा कार्यालय पहुंचा। इसके बाद सफाई कमियों के साथ कोतवाली पहुंचकर सभासद प्रतिनिधि नारायन दास के विरूद्ध तहरीर दी। वहीं इस घटना के बाद से सभासद भी लांमबंद होने लगे है और नारायण दास ने भी सफाई नायक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इस संबंध में कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि अभी मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed