फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कार के धक्के से बाइक सवार वृद्व की मौत

कार के धक्के से बाइक सवार वृद्व की मौत

Mon, 04 Mar 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
कार के धक्के से बाइक सवार वृद्व की मौत
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के पानी टंकी तिराहा के पास रबिवार को कार के धक्के से बाइक सवार वृद्व गंभीर रुप से घायल हो गया । घायल वृद्व को उपचार के लिए वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। रायपुर गांव निवासी अशोक सिंह (60) अपनी बाइक से एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बहरियाबाद होते हुए परमानपुर गांव जा रहे थे। इसी बीच पानी टंकी तिराहा के पास सामने से आ रही कार से धक्का लग गया। धक्का लगते ही वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचे। लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और इसी कार से घायल वृद्व को उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जब लोग चिकित्सक से उपचार करा रहे थे चालक कार के साथ फरार हो गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस बहरियाबाद थाने आए। इस मामले में मृतक के पुत्र ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed