फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   महिलाओं के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं के प्रति जागरूक किया

महिलाओं के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं के प्रति जागरूक किया

Mon, 11 Feb 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं के प्रति जागरूक किया
दिलदारनगर। रेलवे स्टेशन पर वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त चंद्रमोहन मिश्र के निर्देश पर महाशिव रात्रि की भीड़ को देखते हुए यात्री जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल दिलदारनगर की तरफ से स्टेशन पर रुकने वाली अप एवं डाउन की विभिन्न ट्रेनों एवं स्टेशन पर विशेष महिला जागरूकता अभियान चलाकर आए दिन महिलाओं के साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

महिला यात्रियों को बताया गया की यात्रा के दौरान अगर कोई परेशानी एवं असामाजिक तत्व किसी किस्म की बाधा पहुंचाता है तो इसकी सूचना रेल कंट्रोल एवं आरपीएफ हेल्पलाइन नंबर 182 एवं स्टेशन पर तैनात आरपीएफ को दें। महिला यात्रियों को आगाह किया गया कि यात्रा के दौरान किसी भी अपरिचित व्यक्ति से मेल मिलाप न करें। उनके द्वारा दिया गया कोई भी पेय पदार्थ, खाने की वस्तु ग्रहण न करें। बिना किसी पर्याप्त कारण के चेन पुलिंग नहीं करें। इसके अलावा यात्रा कर रही महिलाओं से भी छेड़छाड़ से संबंधित शिकायत को 182 हेल्प लाइन से रेलवे सुरक्षा बल को अवगत कराने को कहा गया। अभियान के दौरान पोस्ट के सहायक उप निरीक्षक केपी सिंह, घनश्याम यादव, मनोज राय, फिरोज खां, शिवसागर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed