फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   टैंकर व स्कूली वैन की टक्कर में चालक व छात्र घायल

टैंकर व स्कूली वैन की टक्कर में चालक व छात्र घायल

Fri, 23 Nov 2018 12:19 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
टैंकर व स्कूली वैन की टक्कर में चालक व छात्र घायल
रेवतीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर गुरुवार की शाम रामवृक्ष का पुरा मौजे में टैंकर और स्कूली टाटा मैजिक की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में मैजिक चालक सहित दस बच्चे घायल हो गए। उनका उपचार सीएचसी पर कराया गया। दुर्घटना के टैंकर चालक फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

रेवतीपुर गांव स्थित सेंट बीआर कांवेंट एकेडमी से छुट्टी होने के बाद रेवतीपुर के शुकुल टोली निवासी चालक संजय शुक्ला (40) टाटा मैजिक से छात्रों को लेकर स्कूल से चला। शाम को करीब तीन बजे रेवतीपुर गांव के रामवृक्ष का पुरा निवासी एक बच्चे को उतारकर अन्य बच्चों को घर छोड़ने के लिए वाहन घुमा रहा था। इसी दौरान ताड़ीघाट-बारा मार्ग के निर्माण कार्य में लगे कार्यदायी संस्था के पानी के टैंकर ने तेज रफ्तार से सामने आई और टक्कर मार दिया, जिससे मैजिक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आस पास मौजूद लोग मौके की तरफ से दौड़ पड़े। आनन-फानन में बच्चों को वाहन से बाहर निकाला। इस दुर्घटना में चालक संजय शुक्ला (40) और नगदीलपुर गांव निवासी छात्र प्रकाश चौधरी यूकेजी (06), दिव्यांशु कक्षा एक (07), विशाल कुमार कक्षा दो (09), गौरी उपाध्याय एलकेजी (04), टिंकू उपाध्याय कक्षा दो (08), सत्या बिंद प्लेग्रुप (05), ऋषिकेश प्लेग्रुप (05), शिवानी त्रिपाठी कक्षा तीन (09), खुशी त्रिपाठी कक्षा एक (07) जख्मी हो गए। पुलिस ने बताया कि घायल छात्र-छात्राओं की मरहम-पट्टी सामुदाकि स्वास्थ्य केंद्र पर कराई गई। टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है। घटना के संबंध में किसी तरफ की तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर टैंकर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed