{"_id":"5b818f5742c7924653269b0c","slug":"161535217495-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर बाजार से एक हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रायपुर बाजार से एक हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के रायपुर बाजार में शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
क्षेत्र के भाला बुजुर्ग ग्राम पंचायत के कनहरवा मौजा निवासी संदीप यादव शुक्रवार को देर शाम रायपुर बाजार में मौजूद था। यह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। इसके बाजार में होने की सूचना मुखबिर से मिलते ही स्थानीय पुलिस सादे वेश में बाजार की घेराबंदी कर ली। इसके बाद कुछ सिपाही रामजनम सोनकर सब्जी वाले की दुकान के पास पहुंचे, वहां मौजूद संदीप सिपाहियों को पहचान लिया और वह दुकान के पीछे की गली से भागने लगा। लेकिन पुलिस ने पहले से घेराबंदी कर रखा था और उसे दौड़ाकर नगीना गुप्ता के खेत में जाते-जाते पकड़ लिया। खेत में पानी लगा हुआ था। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति के पकड़े जाने की सूचना मिली है। पुलिस ने बताया कि संदीप यादव लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। इस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।