{"_id":"5ad8d4ee4f1c1b64098b568a","slug":"161524159726-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड सिपाही के घर से चार लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड सिपाही के घर से चार लाख की चोरी
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारा (गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर स्थित साहबगंज मोहल्ले के सेवा निवृत्त सिपाही के घर में घुसे चोर बुधवार की रात एक लाख नगदी और तीन लाख के आभूषण उठा ले गए। दूसरे दिन सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार ने डायल 100 को घटना की सूचना दी। इसके बाद रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बारा में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई। चोरों के हाथ करीब साढ़े तीन लाख के आभूषण और एक लाख रुपये नकदी लगा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
बारा गांव के साहबगंज मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त सिपाही अलीशेर खां का पूरा परिवार देर शाम भोजन करने के बाद सो गया। आधी रात के बाद घर के बाहरी हिस्से में लगी खिड़की का ग्रिल तोड़ कर चोर कमरे के अंदर दाखिल हो गए। एक कमरे में रखी आलमारी और बक्से को तोड़ कर एक लाख रुपये नकदी, चार तोला सोने का हार, चार तोला सोने का कंगन, अढ़ाई तोला सोने के दो झुमके, दो सोने की अंगूठी समेत दो चांदी का पायल चुरा ले गए। संयोग था कि सोने से पहले अन्य कमरों के दरवाजे में ताले बंद कर दिए गए थे। अगर चोर उन कमरों को खंगालते तो घर के अन्य कीमती सामान को भी उठा ले जाते। गुरुवार की सुबह घर के लोग सोकर उठे तो कमरे में बिखरा सामान देख सन्न रह गए। वह शोर मचाने लगे, तो लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। चोरी की घटना की जानकारी होने पर डायल 100 के अलावा स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस लौट गई। रिटायर्ड सिपाही ने चोरी की तहरीर दे दी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है। सीओ आरबी सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिल गई है, एफआईआर दर्ज कर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।