{"_id":"5aa174194f1c1b8f778b45c1","slug":"161520530457-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांजे के साथ मामी हुई फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भांजे के साथ मामी हुई फरार
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहमर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी की एक विवाहिता रिश्ते में लगने वाले भांजे के साथ बीते 5 फरवरी को फरार हो गई। गुरुवार को विवाहिता के पति ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र के गांव के एक घर में दो भाई का संयुक्त परिवार रहता है। पड़ोस में रहने वाले भांजे से विवाहिता के बीच प्रेम संबंध हो गया। परिवार के लोगों को जब दोनों के बीच संबंध के बारे में पता चला तो लोकलाज का हवाला देते हुए दूरी कायम करने को कहा, लेकिन दोनों ने इसे मानने से इनकार कर दिया। पीड़ित पति ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला तो पुलिस को तहरीर दी गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि मामला संज्ञान में है। इस मामले में विवाहिता के पति की ओर से तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर छानबीन जारी है।
पवन