फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ट्रैक्टर से टकराने के बाद पलटी बाइक, महिला की मौत

ट्रैक्टर से टकराने के बाद पलटी बाइक, महिला की मौत

Sun, 16 Jun 2019 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर से टकराने के बाद पलटी बाइक, महिला की मौत
मरदह। थाना क्षेत्र के ढोढ़ावीर नहर पुलिया के पास रविवार की सुबह ट्रैक्टर से टकराकर अनियंत्रित हुई बाइक पलट गई। इस दुर्घटना में जहां एक महिला की मौत हो गई, वहीं एक युवक और एक वृद्ध घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के साथ ही ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश में जुट गई। मालूम हो कि क्षेत्र के बदलिया (दुर्खुशी) गांव निवासी पूजन राजभर की पत्नी रमावती देवी (45) दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के गई थी। आज सुबह बाइक से रिश्तेदार आशीष राजभर (18) एवं पाखंडी राजभर (60) के साथ घर लौट रही थी। बाइक आशीष चला रहा था। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े दस बजे ढोढ़ावीर नहर पुलिया के पास बाइक ट्रैक्टर-ट्राली से हल्के रूप से टकरा गई और अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इस दुर्घटना में रमावती की जहां मौके पर ही मौत हो गई, वहीं आशीष और पाखंडी राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। चालक मौके से फरार हो गया। घायलों से पूछने के बाद लोगों ने दुर्घटना की जानकारी परिवार वालों के साथ ही पुलिस को दी। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मौके पर पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष श्यामजी यादव ने शव के साथ ही ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पति शिवपूजन राजभर की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed