फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नौ माह बाद भी नहीं हुआ हत्याकांड का खुलासा

नौ माह बाद भी नहीं हुआ हत्याकांड का खुलासा

Sun, 16 Jun 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
नौ माह बाद भी नहीं हुआ हत्याकांड का खुलासा
सुहवल। पुलिस की तमाम कवायदों के बाद भी धनंजय राय हत्याकांड का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। नौ माह बाद भी पुलिस इस मामले को खोलने में नाकाम रही है। हत्यारे कौन थे ? कहां से आए थे ? धनंजय की हत्या की क्यों की गई ? यह आज भी रहस्य बनकर रह गया है। पुलिस की उदासीनता से मृतक के परिजन काफी निराश हैं। लोगों का आरोप है कि पुलिस मामले का खुलासा करने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रही है।
विज्ञापन

बीते दो सितंबर 2018 को ढढ़नी-सुहवल मार्ग पर अंधारीपुर गांव के पास सड़क किनारे एक युवक का क्षत-विक्षत खून से लथपथ शव ग्रामीणों ने देखा था। तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को शव के बगल से एक मोबाइल मिला था, जिसके आधार पर पुलिस ने मृत युवक की शिनाख्त जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बेटाबर कला गांव निवासी धनंजय राय के रूप करते हुए इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी थी। मृतक के पुत्र मृत्यंजय राय ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आई थी कि मृतक धनंजय 1 सितम्बर को अपने घर से बाइक से गाजीपुर किसी टेलर के यहां कपड़ा लाने के लिए निकला था। दूसरे दिन 2 सितम्बर को सुहवल थाना क्षेत्र के ढढ़नी सुहवल मार्ग पर अंधारीपुर गांव के पास सुबह उसका शव मिला था। पुलिस यह संदेह व्यक्त कर रही थी कि कहीं और हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। मृतक के परिवार वालों का कहना है कि घटना के शुरुआत में तो पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में पूछताछ किया, लेकिन बाद में वह सुस्त पर पड़ गई। उसकी निष्क्रियिता का ही परिणाम है कि नौ माह बाद भी वह हत्या का खुलासा नहीं कर सकी है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस हत्याकांड के खुलासा में लगातार लगी हुई है। संदिग्धों से पूछताछ के साथ ही संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed