फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नहर में मिला नवजात बच्ची और अधेड़ का शव

नहर में मिला नवजात बच्ची और अधेड़ का शव

Thu, 13 Jun 2019 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
नहर में मिला नवजात बच्ची और अधेड़ का शव
सादात। थाना क्षेत्र के बरवांकला गांव के पास देवकली पंप नहर की मुख्य शाखा में गुरुवार की सुबह एक बोरा में युवक और इससे कुछ दूरी पर एक नवजात बच्ची का उतराया हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

बरवांकला गांव निवासी रामलोचन यादव गुरुवार की सुबह देवकली पंप नहर की मुख्य शाखा में नहा रहा था। इसी दौरान उसने एक निर्वस्त्र नवजात बच्ची का बहता हुआ शव आता देखा। साथ नहा रहे लोगों से शव को किनारे करवाया। इसी दौरान एक प्लास्टिक का बोरा बहता हुआ दिखा तो उसने सोचा कि शायद बोरा में कोई धान वगैरह का बीज होगा। उसने उस बोरी को भी किनारे करवाकर खोलवाया। बोरी खोलते ही उसके साथ ही अन्य लोगों के होश उड़ गए। बोरी में एक व्यक्ति का शव पड़ा था। यह बात पूरे गांव में फैल गई और कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी जानकारी डायल-100 पुलिस को दी। कुछ ही देर बाद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों को मामले की सूचना मिलते ही एसपी सिटी प्रदीप दुबे, क्षेत्राधिकारी रामबहादुर सिंह, थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या सहित फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। मृतक व्यक्ति की उम्र लगभग 45 वर्ष थी। वह हल्के भूरे रंग का लोअर, बैगनी शर्ट पहने होने के साथ ही सफेद तौलिया लिए था। जबकि नवजात बच्ची निर्वस्त्र थी तथा उसका नार अभी नाभि से लगा था। उसकी आंखें बाहर आ गई थी। एसपी सिटी ने रामलोचन से घटना के संबंध में जानकारी ली। उसने बताया कि शवों के मिलने से कुछ समय पहले काले रंग का कोई वस्तु बहता हुआ निकला था। इस पर पुलिस ने नहर में काफी दूरी तक खोजबीन कराया, लेकिन कुछ नहीं मिला। अलबत्ता शादियाबाद की तरफ से पानी में एक बछड़ा का शव बहता हुआ आता दिखाई दिया। फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर थाना लाई। इस संबंध में एसपी सिटी प्रदीप दुबे ने बताया कि इस मामले की कई बिंदुओं से जांच की जाएगी। शव के शिनाख्त का प्रयास शुरु कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed