{"_id":"5d013890bdec2207410e8b9e","slug":"156036109417-ghazipur-news190","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के देवकली गांव के पास ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर मंगलवार की रात तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल होने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मालूम हो कि दिलदारनगर थाना क्षेत्र के फुल्ली गांव निवासी धनंजय गुप्ता (25) बाइक से देवकली गांव में स्थित अपने ससुराल गया था। वहां से रात में वापस लौट रहा था। इसी दौरान करीब नौ बजे ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर देवकली गांव के पास एक ढाबा के सामने गलत दिशा में खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई, जिससे सिर में चोट लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने तत्काल दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी होते ही सेवराई चौकी इंचार्ज दिव्यप्रकाश सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। घायल से पूछने के बाद दुर्घटना की जानकारी उसके परिवार वालों को दी और अपने वाहन से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पहुंचाया। कुछ ही देर में परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। आते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। जानकारी होते ही आसपास के लोग वहां पहुंच गए और बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए। घटना से गांववासियों में शोक व्याप्त हो गया। घटना को लेकर लोगों में यह चर्चा होती रही कि शायद युवक ने हेलमेट पहना होता तो उसके सिर में गंभीर चोट नहीं लगती। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में मृतक की परिजनों की तरफ से तहरीर मिली तो आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।