फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गाना धीमा करने की बात को लेकर हुई मारपीट, वृद्ध की मौत

गाना धीमा करने की बात को लेकर हुई मारपीट, वृद्ध की मौत

Wed, 12 Jun 2019 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
गाना धीमा करने की बात को लेकर हुई मारपीट, वृद्ध की मौत
जखनिया। भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के ओड़ासन गोपालपुर में मंगलवार की रात एक विवाह कार्यक्रम में द्वारपूजा के दौरान डीजे पर बज रहे गाने को धीमा करने की बात को लेकर हुई मारपीट में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

मालूम हो कि ओड़ासन गोपालपुर गांव निवासी रामनाथ की लड़की की बरात मंगलवार की शाम आई थी। शामियाना से नाश्ता-पानी करने के बाद बरात उठी। डीजे की धुन पर बराती नाचते-गाते लड़की के दरवाजे पर पहुंचे। द्वारपूजा के दौरान गांव के ही सुधीर राजभर (50) ने बरातियों से गाना धीमा बजाने को कहा। इसी को लेकर लड़की पक्ष के लोगों से उसकी बहस होने लगी। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और लड़की पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडा से मारपीट कर सुधीर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में परिवार के लोग घायल को उपचार के लिए मऊ के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक ने बताया कि मृतक के पुत्र अजय राजभर की तहरीर पर धर्मेंद्र, उमेश, नरेश, संजीव तथा अरविंद के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नरेश, धर्मेद्र और उमेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed