फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 08 Jun 2019 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से युवक की मौत
मनिहारी। जंगीपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर (तिरकारीपुर) नन्हकू इंटर कॉलेज के पास भूसा लदे पिकअप के धक्के से एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि हादसे में दो लोग घायल हो गए। शुक्रवार की देर रात बुजुर्गां बाजार से विनोद बनवासी उर्म (19), कमलेश उर्म (22) निवासी बौरीवीर सिंहपुर (नसीरपुर) एवं देवानन्द उर्म (21) अपने घर वापस आ रहे थे। इसी बीच फिरोजपुर नन्हकू इंटर कॉलेज के पास हंसराजपुर के तरफ से गाजीपुर के ओर जा रही भूसा लदी पिकअप ने धक्का मारकर फरार हो गए। ग्रामीण ने घायलों को सदर हास्पिटल गाजीपुर लेकर गए। जहां पर डाक्टरों ने इलाज के दौरान विनोद बनवासी उर्म (19) वर्ष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष जयचन्द भारतीय ने बताया कि अगर वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed