{"_id":"5cf7ffe1bdec22071f56d8a9","slug":"155975676410-ghazipur-news19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मां-बेटी की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के लालापुर की रहने वाली विवाहिता और उसकी मासूम बच्ची की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से मौत हो गई थी। इस प्रकरण में विवाहिता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुकदमा लिखे जाने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
जंगीपुर निवासी धानमति (24) की शादी करीब डेढ़ साल पहले नोनहरा थाना क्षेत्र के लालापुर गांव के विश्वनाथ बिंद के साथ हुई थी। विवाहिता की सात माह की बच्ची भी थी। मंगलवार को विवाहिता और उसकी मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई थी। इसकी जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया तथा घटना की जानकारी विवाहिता के मायके वालों को दी गई। सूचना के कुछ देर बाद ही मायके के लोग वहां पहुंच गए थे। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में मृतका की मां सावित्री देवी ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की तहरीर दी और आरोप लगाया कि पति बाइक की मांग कर रहा था। इसके लिए वह आए दिन मेरी बेटी को प्रताड़ित करता था। दहेज में बाइक न देने पर मेरी बेटी और उसकी मासूम पुत्री की जलाकर हत्या कर दी। रिपोर्ट दर्जकर पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई है। दहेज हत्या के आरोपी पति की गिरफ्तारी के संबंध में स्थानीय पुलिस से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी आरोपी पति की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जबकि पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद कुमार चतुर्वेदी ने स्पष्ट तौर पर बताया कि मां और बेटी की जलकर हुई मौत के मामले में मृतका की मां की तहरीर पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ कर संबंधित धाराओं में उसे चालान किया जाएगा।