{"_id":"5cf2c042bdec22074618bee0","slug":"15594128477-ghazipur-news113","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की बहन पर गलत इरादा को लेकर हुई थी प्रिंस की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दोस्त की बहन पर गलत इरादा को लेकर हुई थी प्रिंस की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। पुलिस ने शनिवार को आदर्श राय उर्फ प्रिंस की हत्या का खुलासा कर दिया। मृतक के दोस्त समेत उसके दो अन्य साथियों को शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान अभियुक्तों को पेश करते हुए एसपी डा. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि दोस्त की बहन के प्रति गलत नीयत रखने की वजह से प्रिंस की हत्या की गई थी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 28 मई की शाम भांवरकोल थाना क्षेत्र के तरांव निवासी सीताराम राय के बेटे आदर्श राय उर्फ प्रिंस (17) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के पिता ने प्रिंस के मित्र शिवम राय के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस मामले की छानबीन करते हुए आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। काफी तफ्तीश के बाद हत्या के कारणों का पता चला। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू किया। इसी क्रम में शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस ने थाने के बीरपुर मोड़ के पास से भांवरकोल थाने के तरांव निवासी शिवम राय, उसके मित्र अनिल गुप्ता, बलिया के नरहीं थाने के नसीरपुर मठिया निवासी अजीत यादव को हल्की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि बलिया जिले के नरहीं थाने के नरायणपुर निवासी शुभम राय भागने में सफल रहा। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से हत्या में प्रयुक्त 32 बोर का एक पिस्टल और बाइक बरामद किया। एसपी की पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि मृत प्रिंस राय की गलत नीयत उसके मित्र शिवम राय की छोटी बहन पर थी। हत्या की घटना के करीब एक सप्ताह बाद कोचिंग से घर लौटते समय इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी। दोनों के बीच मारपीट भी हुई। इसी को लेकर शिवम राय ने प्रिंस को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। 28 मई को शिवम राय अपनी बाइक पर प्रिंस को बैठाकर कोचिंग ले गया। वहां से घुमने-टहलने की बात कहते हुए उसे लेकर लोहारपुर सक्कापुर बद्रीनाथ के बगीचे में ले गया। जहां पहले से मौजूद अजीत यादव, अनिल गुप्ता और शुभम राय अपने दोस्त प्रिंस को पेड़ के पास ले गए। इसी दौरान अजीत ने गोली मारकर प्रिंस की हत्या कर दी। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में भांवरकोल थानाध्यक्ष शैलेश सिंह, उपनिरीक्षक सुरेशचंद्र मिश्रा, सकलदीप सिंह, नंदलाल कुशवाहा, हेड कांस्टेबिल राजेश कुमार पांडेय, शारदा सरोज और विमलेश कुमार यादव शामिल थे।