फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ठेकेदार के इशारे पर गेटमैन ने मजदूरों को बंधक बनाया

ठेकेदार के इशारे पर गेटमैन ने मजदूरों को बंधक बनाया

Sat, 01 Jun 2019 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदार के इशारे पर गेटमैन ने मजदूरों को बंधक बनाया
नंदगंज। थाना क्षेत्र के फतेहउल्लहपुर स्थित एफसीआई गोदाम में शुक्रवार शाम ट्रक पर माल लादने से मना करने पर ठेकेदार और गेटमैन ने मेनगेट में तालाबंद कर मजदूरों को बंधक बना लिया। सूचना पर तीन थानों की पुलिस पहुंची और गेट खुलवाकर मजदूरों को बाहर निकलवाया। ठेकेदार और गेटमैन को हिरासत में लेकर पुलिस थाने चली गई।
विज्ञापन

फतेउल्लहपुर में एफसीआई का गोदाम है। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे वाहन पर माल लोड न करने को लेकर ठेकेदार हरिश्चंद्र से मजदूरों का विवाद हो गया। मजदूर यह कहने लगे कि शाम हो गई है, अब कल माल लोड होगा। इसके बाद ठेकेदार ने गेटमैन अहमद को मेन गेट बंद करने का आदेश दिया। इस पर गेट मैन ने गेट बंद कर दिया और ट्रक सहित मजदूर अंदर ही बंधक बने रहे। इसी बीच किसी ने इसकी जानकारी यूपी 100 पुलिस को दी। पुलिस की सूचना पर सदर एसडीएम सत्यप्रिय सिंह, सदर क्षेत्राधिकारी डा. तेजवीर सिंह, भुड़कुड़ा क्षेत्राधिकारी महिलापाल पाठक, सदर कोतवाल धनंजय मिश्रा के साथ तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और गेटमैन से गेट खुलवाकर मजदूरों और ट्रकों को बाहर निकलवाया। नंदगंज थाने की पुलिस ठेकेदार और गेटमैन को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महिलापाल पाठक ने कहा कि ठेकेदार हरिश्चंद्र मजदूरों पर जबरदस्ती माल लोड करने का दबाव बना रहे थे। मजदूरों ने कहा कि शाम हो गया है, इसलिए वह कल माल लोड करेंगे। इस पर ठेकेदार ने गेट मैन अहमद को इशारा कर दिया और उसने मेन गेट में ताला बंदकर दिया। मजदूरों की सूचना पर पुलिस ने गेट खुलवाकर मजदूरों को बाहर निकलवाया। इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed