{"_id":"5cf01e2abdec22073d79ab3a","slug":"155924028110-ghazipur-news48","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपतिजनक टिप्पणी करने पर बिरहा गायक पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आपतिजनक टिप्पणी करने पर बिरहा गायक पर मुकदमा
विज्ञापन
कासिमाबाद (गाजीपुर)। एक शादी समारोह में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के साथ जाति विशेष के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर एक बिरहा गायक के खिलाफ गुरुवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बिरहा गायक द्वारा आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। गायक के खिलाफ शाहबाजपुर गांव के लोगों ने पुलिस को तहरीर दी है।
बीते 19 मई को थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव में रघुनाथ यादव के घर बेटी की शादी थी। शादी समारोह में बारात के लिए पड़ोसी जनपद बलिया के रहने वाले लोकगीत गायक सुरेंद्र यादव का बिरहा सुनने भारी संख्या में लोग जुटे थे। लोकगीत गायक ने बिरहा के दौरान समाजवादी पार्टी से जुड़े गीतों को ज्यादा सुनाया। इसी बीच शाहबाजपुर के रामकरण चौहान इनाम देते हुए प्रधानमंत्री मोदी और योगी के बारे में बिरहा सुनाने को कहा तो लोकगीत गायक सुरेंद्र यादव भड़क गए और पूरे चौहान समाज समेत राजभर एवं कुशवाहा समाज को चिह्नित करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया। यही नहीं सुरेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ हजारों श्रोताओं के बीच में अपशब्दों का प्रयोग करते हुए इन पिछड़ी जातियों को सुधर जाने की सीख दी।
बताया जाता है कि इस बिरहा के बाद समस्त पिछड़ी जातियों में धीरे-धीरे आक्रोश बढ़ता गया। कुछ लोगों ने इस ( बिरहा ) गाने की वीडियो सोशल मीडिया पर डालते हुए समाज को एकजुट करते हुए लोकगीत गायक सुरेंद्र यादव के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह बात फैली क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश बढ़ता गया। यही कारण है कि गुरुवार को थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर निवासी रामकरण चौहान, रामजन्म चौहान, अंबिका चौहान ,सदानंद चौहान, संतोष चौहान, भूखन चौहान समेत भाजपा मंडल अध्यक्ष कासिमाबाद संतोष कुशवाहा ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इन लोगों ने अपने तहरीर में लिखा है कि बिरहा के मंच से खुले तौर पर बहन -बेटियों के साथ पूरे समाज को गाली देते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी लोकगीत गायक सुरेंद्र यादव द्वारा की गई है। जिससे पूरे समाज में आक्रोश एवं गुस्सा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इस संबंध में सीओ कासिमाबाद महमूद अली ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत हो गया है। समाज में विद्वेष फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।