फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पुलिया की रेलिंग से गिरा ट्रक चालक, मौत

पुलिया की रेलिंग से गिरा ट्रक चालक, मौत

Sun, 26 May 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
पुलिया की रेलिंग से गिरा ट्रक चालक, मौत
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के साधापुर मोड़ पर स्थित पुलिया की रेलिंग पर सोते समय गिरने से शनिवार की रात एक ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक के भाई की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी काशीनाथ प्रसाद का पुत्र हरिशंकर प्रसाद (46) अपनी जीविका चलाने के लिए ट्रक चलाता था। बताया जाता है कि हरिशंकर प्रसाद ट्रक को बलिया से लेकर वाराणसी जा रहा था। रास्ते में नींद लगने के कारण रात में ट्रक को कासिमाबाद-रसड़ा मार्ग पर साधापुर मोड़ स्थित पुलिया के पास खड़ा करके पुलिया के ईंट की रेलिंग पर सो गया। इसी दौरान किसी समय नींद की वजह से वह पुलिया के नीचे खाईं में गिर गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात करीब दो बजे ट्रक पर सोए खलासी की जब नींद टूटी तो उसने देखा कि पुलिया की रेलिंग पर चालक नहीं है। वह तुरंत ट्रक से नीचे उतर कर पुलिया के पास पहुंचा। रेलिंग के नीचे झांका तो देखा चालक गिरा हुआ था। वह पास पहुंचा और चालक को हिलाने-डुलाने लगा, लेकिन न जगने पर समझ गया कि चालक की मौत हो चुकी है। उसने तत्काल इसकी जानकारी चालक के परिवार और पुलिस को दी और घर चला गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई। मृतक चालक का भाई सुरेंद्र परिवार सहित अन्य लोगों के साथ थाना पहुंचा। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मृतक चालक के भाई ने दी गई तहरीर में लिखा है कि पुलिया से गिरने की वजह से चालक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed