{"_id":"5ca6519dbdec22140a1760fa","slug":"151554403741-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता के घर से दस लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता के घर से दस लाख की चोरी
विज्ञापन
सेवराई/रेवतीपुर(गाजीपुर)। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नवली गांव के ठाकुरबाड़ी में स्थित सपा नेता के मकान को बुधवार की रात चोरों ने खंगाला। इस बीच नकदी सहित करीब दस लाख का आभूषण और सामान चोर उठा ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फोरेसिंक टीम ने जांच-पड़ताल की। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नवली गांव स्थित ठाकुरबाड़ी में सपा नेता विकास सिंह का पैतृक आवास है। रोज की तरह बुधवार की रात भी खाना खाने के बाद परिवार के साथ वह अपने नवनिर्मित आवास में सो गए। रात करीब एक बजे पत्नी प्रीति सिंह को खट-पट की आवाज सुनाई दी। वह कमरा से बाहर निकलकर यह देखना चाही कि बाहर कोई है तो नहीं, लेकिन कमरा का दरवाजा बाहर से बंद था। इस पर वह घबरा गई और तुरंत पति को बताया। इस पर विकास सिंह दूसरे दरवाजा से बाहर निकले। जैसे ही उनकी नजर छत से कूदते हुए कुछ लोगों पर पड़ी, वह शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए, लेकिन तब तक चोर भाग निकले। विकास सिंह जब मकान में कमरा में गए तो देखा कि चारो तरफ सामान बिखरा हुआ था। आलमारी टूटा हुआ था और शूटकेश खुले हुए थे। सामानों की पड़ताल किया तो पता चला कि घर के दो कमरों में रखा करीब 8 शूटकेश और आलमारी तोड़कर उसमें रखा छह सोने की चैन, 15 रिंग, एक ब्रेसलेट, पत्नी प्रीति का हार सेट, सोने की 7 अंगूठी, कान के झुमके, नथिया, मांगटीका, मंगलसूत्र और सैकड़ों साड़ियों सहित शादी के दौरान मिला चांदी का बर्तन तथा 51 चांदी के सिक्का और पीतल के बर्तन सहित चालीस हजार नगदी गायब था। इसके अलावा चार शूटकेश जिसमें कीमती सामान रखा था, उसे भी चोर उठा ले गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। गुरुवार की सुबह फोरेसिंक की टीम मौके पर पहुंची और अपने तरीके से जांच-पड़ताल की। पीड़ित की माने तो चोर नकदी सहित दस लाख से ऊपर का सामान ले गए है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कुलभूषण ओझा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके पर पहुंची फोरेसिंक टीम ने जांच-पड़ताल की है। चोरों की तलाश शुरु कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।