{"_id":"5b9400a9867a557f180c3904","slug":"151536426153-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टरों की बैट्री और स्कूली ड्रेस चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टरों की बैट्री और स्कूली ड्रेस चोरी
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के सीरीपुर और शाहपुर गांव में शुक्रवार की रात चोरी की दो वारदात हुई। सीरीपुर गांव से जहां चोर दो ट्रैक्टर की बैट्री चुरा ले गए, वहीं शाहपुर में स्थित प्राइवेट स्कूल से मोटर, स्कूली ड्रेस के साथ ही किताब-कापी भी उठा ले गए। पीड़ितों ने चोरी की तहरीर थाने में दे दी है।
सीरीपुर निवासी संजय राय के मकान के सामने रोज की तरह शुक्रवार की रात भी संजय राय और विश्वनाथ प्रजापति का ट्रैक्टर खड़ा था। रात में किसी समय चोर दोनों ट्रैक्टरों की बैट्री खोल गए। चोरी की जानकारी पीड़ितों को सुबह हुई। उन्होंने चोरी की तहरीर थाना में दी। उधर इसी थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में स्थित इस प्राइवेट स्कूल का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। अंदर रखा दो हार्स पावर का मोटर, 150 बच्चों का स्कूली ड्रेस के साथ ही किताब-कापी उठा ले गए। सुबह स्कूल खुलने पर चोरी की जानकारी हुई। प्रबंधक जगदीश यादव ने थाना में चोरी की तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।