फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में पेट्रोल पंप कर्मी की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में पेट्रोल पंप कर्मी की मौत

Wed, 16 May 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में पेट्रोल पंप कर्मी की मौत
बहादुरगंज (गाजीपुर)। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सिऊरा गांव के बाहर स्थित एक पेट्रोल पंप पर तैनात एक कर्मचारी की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर सुखा पट्टी निवासी रामअशीष यादव (45) सिऊरा गांव के बाहर स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। देर रात उसकी अचानक तबीयत खराब होने पर कर्मचारियों ने इसकी जानकारी पंप संचालक को दी। इसकी जानकारी होते ही पंप संचालक कर्मचारियों के सहयोग से निजी वाहन में लेकर इलाज के लिए अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में ही पंपी कर्मी ने दम तोड़ दिया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और पंप कर्मी के शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनों ने पेट्रोल पंप संचालक और प्रबंधक के खिलाफ आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कसिमाबाद थानाध्यक्ष हिमेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृत के परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर लिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed