फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आर्केस्ट्रा में काम करने वाली युवतियों से युवक ने की छेड़छाड़.

आर्केस्ट्रा में काम करने वाली युवतियों से युवक ने की छेड़छाड़.

Sun, 13 May 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
आर्केस्ट्रा में काम करने वाली युवतियों से युवक ने की छेड़छाड़.
सुहवल(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात गांव के ही एक मनबढ़ युवक ने घर में जबरदस्ती घुस कर आर्केस्टा में काम करने वाली दो युवतियों के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट करने के साथ गाली-गलौज करने लगा। उनके शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आर्केस्टा संचालक मौके पर पहुंच गए और युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी एक युवक काफी दिनों से आर्केस्ट्रा का संचालन करता है। आर्केस्ट्रा में पंजाब प्रांत की नर्तकी कला का प्रदर्शन करती हैं। देर रात सभी एक मकान में सो रही थीं। इसी दौरान गांव का एक युवक अचानक बंद कमरे का गेट खोल अंदर प्रवेश कर गया। आवाज सुनते ही सभी महिलाएं एवं युवतियों की नींद टूट गई। वह अभी कुछ समझ पाती इसके पहले ही युवक एक युवती से जोर जबरदस्ती करने लगा। यह देख दूसरी युवती बीच बचाव करने लगी। इससे नाराज युवक ने उस युवती के साथ भी जबरदस्ती करना शुरू कर दिया। इससे गुस्साए युवक ने दोनों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इसके बाद युवतियां चीखने-चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख युवक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी संचालक को दी। मौके पर पहुंचे आर्केस्ट्रा संचालक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। इस मामले में संचालक की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed