{"_id":"5a564e544f1c1b41198b5f92","slug":"151515605588-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरदह। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को पंपिंगसेट की रखवाली कर रही बालिका के साथ किए गए दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। इलाके के एक गांव की रहने वाली बालिका अपने पंपिंग सेट की रखवाली कर रही थी। घने कोहरे का फायदा उठाकर गांव का ही 25 वर्षीय युवक ने उसके साथ जोर जबरदस्ती की। इसके बाद मुंह काला कर फरार हो गया। बलात्कार करने से पहले शोर मचाने तथा बताने पर बालिका को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। खेत घुमने जा रहे ग्रामीणों की नजर जब खून से लथपथ बालिका के ऊपर पड़ी तो उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा दिया। थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने बताया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर आरोपी युवक राहुल राजभर को देर रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन