{"_id":"5a41342a4f1c1bc5668b7205","slug":"151514222634-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घंटना में अधेड़ सहित दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घंटना में अधेड़ सहित दो की मौत
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अधेड़ के फोन पर बात करते समय यह हादसा हुई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कनरी गांव निवासी कुमार बिंद (50) अपनी पत्नी आशा देवी और पुत्र मुकेश के साथ ससुराल से वापस आ रहा था। बाइक कुमार बिंद ही चला रहा था। जैसे ही वह गाजीपुर घाट के पास पहुंचा किसी फोन आ गया। वह बाइक चलाते समय ही फोन पर बात करने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रक के चपेट में आ गया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी आशा देवी और मुकेश गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सीओ हृदयानंद सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया गया। फरार चालक की तलाश की जा रही है। इधर बिरनो संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के गन्नापुर गांव के पास रविवार की रात अज्ञात वाहन और ट्रैक्टर की टक्कर में ट्रैक्टर पर बैठा नंदगंज थाना क्षेत्र के सौरम गांव निवासी मुलायम यादव (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान सोमवार को घायल की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।