फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चाकू मारकर युवक की हत्या के मामले में एक गिरफ्तार.

चाकू मारकर युवक की हत्या के मामले में एक गिरफ्तार.

Mon, 08 Apr 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
चाकू मारकर युवक की हत्या के मामले में एक गिरफ्तार.
जंगीपुर। थाना क्षेत्र के मगई नदी पुल के नीचे शनिवार की शाम चाकू मारकर हुई युवक की हत्या के मामले में मृतक के पिता ने देर रात दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। हिरासत में लिए गए मुख्य आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित खेत से हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ ही मृतक की मोबाइल और घड़ी बरामद किया। फरार मुख्य आरोपी के बड़े भाई की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मालूम हो कि जंगीपुर थाना क्षेत्र के मगई नदी पुल के नीचे किसी बात को लेकर किसी ने शेखनपुर गांव निवासी रामाशीष के पुत्र अशोक बिंद (18) को चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया। इसकी जानकारी होते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे थे और घायल को जिला अस्पताल लाए थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया था। पुलिस जब शव को कब्जे में लेने के लिए मृतक के घर पहुंची थी तो ग्रामीण इस बात की जिद पर अड़ गए थे कि पहले हिरासत में लिए गए युवक को हम लोगों को सौंपे, फिर शव को कब्जे में लेने दिया जाएगा। इस पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करते हुए शव को कब्जे में लेना पड़ा था। इस मामले में मृतक के पिता रामाशीष ने शनिवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे दो सगे भाइयों के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी डा. तेजवीर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने कुबेर बिंद के पुत्र श्रवण बिंद और उसके बड़े भाई सुनील बिंद के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में पारिवारिक विवाद को घटना का कारण बताया गया है। फिर भी मामले की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। हिरासत में लिए मुख्य आरोपी श्रवण बिंद की निशानदेही पर घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित खेत से हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ ही मृतक की मोबाइल घड़ी बरामद की गई है। अभियुक्त का चालान कर जेल भेज दिया गया। जबकि फरार अभियुक्त के बड़े भाई सुनील बिंद की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed