फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   खंडहर में मिला आटो चालक का शव

खंडहर में मिला आटो चालक का शव

Wed, 13 Mar 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
खंडहर में मिला आटो चालक का शव
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के जमानिया मोड़ के पास खंडहर में बुधवार की सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार की सुबह लोगों ने सदर कोतवाली क्षेत्र के जमानिया मोड़ के पास खंडहर में एक व्यक्ति का शव देखा। इसकी जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के बुजुर्गा गांव निवासी बरकत अली (48) के रूप में हुई, जो आटो चलाता था। घटना की जानकारी पुलिस को दी। सदर कोतवाल धनंजय मिश्रा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेते हुए इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि बरकत अली शराब के साथ दूसरे नशीले पदार्थों का सेवन करता था। शायद उसकी मौत अत्यधिक नशा करने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का बाद मौत के कारण का सही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed