फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गंगा में डूबने से तीन छात्रों की मौत

गंगा में डूबने से तीन छात्रों की मौत

Fri, 02 Nov 2018 11:21 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
गंगा में डूबने से तीन छात्रों की मौत
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के गोराबाजार स्थित छोटका महादेवा गंगा घाट पर शुक्रवार को दिन में नहाते समय तीन छात्र डूब गए। जानकारी होते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गोताखारों की मदद से तीनों छात्रों का शव निकाल लिया गया। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

बिहार के राजपुर थाना क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी रामधनी का पुत्र गोपाल कुशवाहा (19) स्थानीय पीजी कॉलेज में बीएससी एजी और दिनेश कुशवाहा का पुत्र गोपाल का चचेरा भाई नितीश कुशवाहा (20) स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीकॉम का छात्र था। यह दोनों जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बेटाबर निवासी बुधिराम कुशवाहा के पुत्र गोलू (18) जो इंटर का छात्र था, के साथ गोराबाजार मुहल्ला में स्थित एक लॉज में रह कर पढ़ाई करते थे। शुक्रवार को तीनों छात्र दिन में करीब दो बजे नहाने के लिए गोराबाजार स्थित छोटका महादेवा गंगा घाट पर पहुंचे। इनके साथ कुछ और छात्र भी गए थे। गोपाल, नितीश और गोलू कपड़े उतार कर नहाने के लिए गंगा में उतर गए। तीनों को तैरना नहीं आता था। नहाते-नहाते तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इनको डूबता देख किनारे खड़े छात्र शोर मचाने लगे। जब तक लोग उन्हें बचाने का प्रयास करते, तब तक तीनों डूब गए। घटना की जानकारी होते ही वहां बड़ी संख्या में आसपास के लोगों के साथ ही दर्जनों छात्र पहुंच गए। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही सदर तहसीलदार, अतिरिक्त एसडीएम एवं कोतवाल सहित पुलिस कर्मी पहुंच गए। पुलिस ने तत्काल गोताखोरों को बुलवा कर छात्रों की तलाश शुरू कराई। करीब आधा घंटा बाद गोपाल का शव बरामद कर गोतोखोरों ने पानी से बाहर निकाला। शव पर नजर पड़ते ही उसके साथी छात्र विलाप करने लगे। इसक बाद नितीश और गोलू की तलाश में गोताखोर जुट गए। दो घंटे में बारी-बारी से इन दोनों का शव भी बरामद कर गोताखोरों ने बाहर निकाला। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में ले लिया गया है। घटना की जानकारी छात्रों के परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed