फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चौदह दिन बाद भी पुलिस पकड़ से दूर है कातिल

चौदह दिन बाद भी पुलिस पकड़ से दूर है कातिल

Mon, 25 Jun 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
चौदह दिन बाद भी पुलिस पकड़ से दूर है कातिल
कासिमाबाद(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के महरूपुर-सबुनिया गांव के बाहर 11 जून की रात खेत में पति के साथ सिंचाई करने गई पत्नी की हत्या कर पति फरार हो गया था। घटना के 14 दिन बाद भी पुलिस कातिल पति की गिरफ्तारी करने में असफल रही है। पुलिस की इस निष्क्रियता से ग्रामीणों में चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

इलाके के महरूपुर सबुनिया निवासी राजेश चौहान अपनी पत्नी फूलमती चौहान (28) के साथ 11 जून की रात घर से सिंचाई करने के लिए खेत पर गए थे। जब देर रात वह घर नहीं लौटे तो फूलमती की जेठानी बिंदु की चिंता बढ़ गई थी। वह खोजते हुए खेत पर पहुंची, तो फूलमती और उसका पति नहीं मिले। वह घर पर लौट कर आई और पुन: पति को साथ लेकर खेत पर पहुंची। खोजबीन के दौरान खेत से कुछ ही दूरी पर स्थित बाजरा के खेत में फूलमती का शव मिला था। उसके गर्दन पर फावड़े से वार किया गया था, जबकि एक बांह केहुनी के नीचे से गायब था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले शव का पीएम कराया था। इस मामले में मृतका के भाई राजू चौहान ने बहनोई के खिलाफ नामजद हत्या का रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के 14 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है। इसे लेकर ग्रामीणों में चर्चा हो रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी डा. कृष्णकांत सरोज ने कहा कि गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed