फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   डिब्बे में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग

डिब्बे में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग

Wed, 18 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
डिब्बे में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग

विज्ञापन
दिलदारनगर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के स्थानीय रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर के पांच नंबर डाउन लाइन यार्ड में सात माह से खड़ी रेल की एक डिब्बे में बुधवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग देख स्थानीय कर्मचारियों ने हड़कंप मच गया। रेल कर्मचारियों ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक, आरपीएफ और जीआरपी पुलिस को दी। जब तक आग बुझाने का प्रयास किया जाता। आग की लपटों ने बोगी को पूरी तरह जला दिया था। आग लगने की जानकारी होती ही लोगों की भीड़ जुट गई। आग कैसे लगी इसके कारणों का पता नहीं चल सका।

स्टेशन के डाउन लाइन यार्ड में स्थित पीक्यूआरएस डिपो पर रेल पटरी का कार्य चल रहा था।कार्य को देखने के लिए सहायक पीडब्लूआई नंद किशोर यादव पहुंचे थे। लेकिन तभी शाम चार बजे डाउन यार्ड में सात माह से खड़ी रेल की एक बोगी से अचानक आग की तेज लपटे उठने लगी। यह देख सहायक पीडब्लूआई ने वाकी टाकी से तत्काल इसकी जानकारी ऑन डियूटी स्टेशन उपाधीक्षक दीपक कुमार को दी। वहां से सूचना तत्काल दानापुर नियंत्रण कक्ष सहित रेल कर्मियों को दी गई। सूचना पाकर स्टेशन अधीक्षक नफीस अहमद खा, आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक केपी सिंह तथा जीआरपी के डीपी यादव दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आग की लपटों ने बोगी को पूरी तरह जला दिया था। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। मौके पर लोगों की भीड़ लगी थी। घटना के बारे में पूछे जाने पर आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक केपी सिंह ने कहा कि आग कैसे लगी यह जांच का विषय है। जांच के बाद ही जानकारी होगी। खबर लिखे जाने तक फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर नही पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed