{"_id":"5a92f0d84f1c1b0a7b8b9269","slug":"121519579352-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने कुल्हाड़ी से महिला को किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने कुल्हाड़ी से महिला को किया घायल
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरदह। थाना क्षेत्र के बोगना गांव के राजभर बस्ती में रविवार को एक सिरफिरे युवक ने ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से हमला करके एक महिला को गंभीर रुप से घायल कर दिया और फरार हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और मामले की छाबीन कर रही है। पुलिस ने घायल महिला की पुत्री की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। बोगना गांव के राजभर बस्ती निवासी रामबिलास राजभर की पत्नी इंद्रावती देवी (42) बच्चों के साथ दोपहर में घर में सोई थी। इसी बीच गांव का ही एक युवक उसके घर पहुंच गया। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। कहासुनी से गुस्साएं युवक में महिला के घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर उसके सिर पर हमला कर घायल कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गयी। इसके बाद हमलावर कुल्हाड़ी फेंक कर वहा से भाग निकला। घटना की जानकारी होने पर वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। महिला का पति रामविलास बंबई में नौकरी करता है। पुलिस हमलावर युवक की तलाश कर रही है। इस घटना को लेकर गांव के लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे है। इस संबंध में सीओ कृष्णकांत सरोज ने बताया कि इस मामले में पीड़िता की पुत्री ने रामप्यारे राजभर के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन