फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   प्रेमी संग विवाहिता चढ़ी पुलिस के हत्थे

प्रेमी संग विवाहिता चढ़ी पुलिस के हत्थे

Tue, 01 Aug 2017 11:34 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी संग विवाहिता चढ़ी पुलिस के हत्थे
औड़िहार (गाजीपुर)। सैदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से बीस दिन पूर्व प्रेमी के साथ फरार विवाहिता पुलिस ने मंगलवार को वाराणसी से बरामद कर ली। पुलिस दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है। सादात थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी दो माह पूर्व सैदपुर कोतवाली के एक गांव में हुई थी। बीते 11 जुलाई की रात विवाहिता अपनी ससुराल से प्रेमी संग फरार हो गई। इस मामले में विवाहिता के पति ने पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को सूचना मिली की 20 दिन पूर्व फरार विवाहिता वाराणसी में है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने विवाहिता सहित प्रेमी को वाराणसी से धर दबोचा। पुलिस ने दोनों को थाने लाने के बाद पाति और विवाहिता के पिता को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है। विवाहिता के पिता और पति के साथ जाने को तैयारी नहीं होने पर पुलिस दोनों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में कोतवाल त्रिलोकी सिंह ने बताया कि बीस दिन पूर्व प्रेमी के साथ फरार विवाहिता को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed