फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सफारी अनियंत्रित हो पेड़ से टकराई, युवक की मौत

सफारी अनियंत्रित हो पेड़ से टकराई, युवक की मौत

Fri, 28 Dec 2018 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
सफारी अनियंत्रित हो पेड़ से टकराई, युवक की मौत
सैदपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बबुरहनी (भितरी) गांव स्थित पुलिया के पास गुरुवार की रात तेज गति से सैदपुर की तरफ आ रही एक सफारी अनियंत्रित हो सड़क किनारे स्थित शीशम के पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में सफारी की अगली सीट पर बैठे खानपुर थाने के गोपालपुर निवासी एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

इलाके बबुरहनी निवासी जितेंद्र यादव (30) अपने रिश्तेदार की सफारी लेकर देवकली त्रयोदशाह संस्कार में गए थे। वह सैदपुर भितरी होते हुए रात करीब नौ बजे सैदपुर आ रहे थे। गाड़ी की गति तेज होने के कारण बबुरहनी पुलिया के पास शीशम के पेड़ से वह टकरा गई। जितेंद्र के सिर में गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। शेष तीन घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। चालक सहेड़ी निवासी सुनील यादव (28) की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। गाड़ी में पीछे बैठे बहरियाबाद थाने के रायपुर निवासी हनुमंत यादव तथा एक अन्य व्यक्ति को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

उधर घरवालों को दुर्घटना का पता चलते ही रात में वे सैदपुर स्थित अस्पताल पहुंचे। जितेंद्र की मौत का पता चलते ही पिता महेंद्र प्रताप यादव, मां रमावती, पत्नी पिंकी, छोटा भाई धर्मेंद्र तथा चारों बहनें सीमा, आभा, ज्योति, शुभम बिलखते हुए सैदपुर पहुंचे। उनके विलाप से माहौल गमगीन हो गया। पुलिस जितेंद्र के शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। अगले दिन शुक्रवार की सुबह ग्रामीण और रिश्तेदारों की भीड़ थाने पर जुट गई। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संभवत: गति तेज होने के कारण दुर्घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed