फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कर्मचारियों के आवास से नगदी व कागजात चोरी

कर्मचारियों के आवास से नगदी व कागजात चोरी

Fri, 09 Nov 2018 10:36 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों के आवास से  नगदी व कागजात चोरी
सेवराई(गाजीपुर)। भदौरा ब्लॉक के कर्मचारियों के दो आवासों का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये नगदी सहित सोने-चांदी के आभूषण और जरूरी सरकारी दस्तावेजों पर भी हाथ साफ कर दिया। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। घटना बुधवार की रात की हुई। पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा ब्लॉक परिसर के सरकारी आवास में कई ब्लॉक कर्मचारी रहते हैं, लेकिन दीपावली की छुट्टी होने के कारण सभी कर्मचारी अपने गांव चले गए थे। बाउंड्री विहीन विकासखंड परिसर अराजकतत्वों और शराबियों का काफी दिनों से अड्डा बना हुआ है। चोरों ने कंप्यूटर ऑपरेटर के कमरे में रखा नगदी समेत जरूरी दस्तावेजों पर भी हाथ साफ कर दिया है। जबकि पत्र वाहक प्रेमचंद श्रीवास्तव के घर में दो गुल्लक में रखा करीब पांच हजार एवं चांदी और सोने के जेवरात समेत कीमती सामानों पर हाथ साथ किया। चोरी की घटना से परिवार की महिलाएं डरी और सहमी हुई हैं। ब्लॉक कर्मचारियों के मन में भी भय व्याप्त हो गया है। पुलिस की गश्त के बावजूद ब्लाक परिसर से हुई भीषण चोरी लोगों के गले के नीचे नहीं उतर रही है। ब्लाक परिसर बाउंड्री विहीन होने की वजह से शाम ढलते ही अराजकतत्वों और शराबियों का अड्डा बन जाता है। कई बार शिकायत के बावजूद उच्चाधिकारियों का ध्यान इस तरफ नहीं जाता। इस बाबत खंड विकास अधिकारी महेंद्रनाथ सिंह ने बताया कि छुट्टी के कारण उच्चाधिकारियों और पुलिस को दूरभाष से घटना की सूचना दी गई है। कार्यालय खुलने के साथ ही लिखित तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि चोरी की घटना की शिकायत मिली है। घटना का जायजा लिया गया है, लेकिन मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed