फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दर्जनभर इंस्पेक्टर व सब-इंस्पेक्टर के तबादले

दर्जनभर इंस्पेक्टर व सब-इंस्पेक्टर के तबादले

Tue, 05 Mar 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
दर्जनभर इंस्पेक्टर व सब-इंस्पेक्टर के तबादले
गाजीपुर। एसपी डॉ. अरविंद कुमार चतुर्वेदी ने जिले की कानून व्यवस्था सुधारने के लिए सोमवार की देर रात महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक इंस्पेक्टरों को थानों पर नयी तैनाती दी गई है। जबकि कई थानाध्यक्षों को कुर्सी से पैदल कर दिया गया है। इसके साथ कुछ दारोगा भी इधर से उधर किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात धनंजय मिश्रा को शहर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। इनके स्थान पर तैनात रवींद्र भूषण मौर्या को सादात थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसी क्रम में पुलिस लाइन से तहसीलदार सिंह को थानाध्यक्ष करंडा, एसपी वाचक अनिल कुमार पांडेय को थानाध्यक्ष भुड़कुड़ा, पुलिस लाइन से संबद्ध संतोष कुमार सिंह को थानाध्यक्ष कासिमाबाद, पन्नग भूषण ओझा को थानाध्यक्ष नोनहरा, अवधेश प्रसाद सिंह को थानाध्यक्ष बिरनो और अजीत कुमार मिश्र को थानाध्यक्ष मोहम्मदाबाद की कमान सौंपी है। इसी क्रम में जमानिया प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह को बरेसर थाने की जिम्मेदारी मिली है। जबकि गहमर थानाध्यक्ष बलवान सिंह सैदपुर थानाध्यक्ष बने। पुलिस लाइन से संबद्ध दिलीप कुमार सिंह को जमानिया कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। इसी क्रम में करंडा थाना इंचार्ज राजीव कुमार सिंह को गहमर, भुड़कुड़ा थाना प्रभारी रहे कृष्ण कुमार चौबे को मॉनिटरिंग सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

कासिमाबाद थाना प्रभारी जय श्याम शुक्ला को एसपी वाचक के रूप में तैनाती मिली है, वहीं नोनहरा थानाध्यक्ष अब्दुल वसीम को मीडिया सेल का प्रभारी बनाया गया है। जबकि मोहम्मदाबाद के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह को डीसीआरबी का प्रभारी तथा पुलिस लाइन में संबद्ध उमाशंकर पांडेय को रिट सेल प्रभारी बनाया गया है। नयी तैनाती के तहत क्राइम ब्रांच विवेचना सेल के इंचार्ज बृजेश कुमार अवस्थी को बनाया गया है। जबकि विद्या शंकर मिश्रा आईजीआरएस सेल के प्रभारी बने। उधर सुनील कुमार सिंह को शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी तथा थानाध्यक्ष बिरनो अश्वनी दुबे को एसपी पीआरओ एवं भीमापार चौकी प्रभारी जितेंद्र दुबे को खानपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसपी ने बताया कि अब विभाग में काम के प्रति लापरवाह लोगों की कोई जगह नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed