फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मामूली विवाद में पथराव व तोड़फोड़

मामूली विवाद में पथराव व तोड़फोड़

Fri, 09 Nov 2018 10:41 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद में पथराव व तोड़फोड़
नंदगंज (गाजीपुर)। स्थानीय बाजार के पारस गली में जाम के दौरान शुक्रवार को वाहन के धक्के से हुए मामूली विवाद ने एकाएक काफी तूल पकड़ लिया। इसे लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिससे एक पक्ष के युवक की हालत गंभीर हो गई। चिकित्सकों ने जैसे ही उसे वाराणसी के लिए रेफर किया। गांव के लोग उत्तेजित हो गए। सड़क पर आकर उत्पात मचाया और एक रोडवेज की बस के शीशे को चकनाचूर कर दिया। रेलवे स्टेशन पर टाइल्स तथा बैठने वाले आधा दर्जन सीमेंटेड बेंच तोड़ डाला। बाजार में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद कर लिया। हालत बिगड़ता देख पुलिस ने लाठियां भांज कर स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया।
विज्ञापन

नंदगंज बाजार की पारस गली में अक्सर वाहनों के कारण जाम लग जाता है। इसे लेकर आए दिन लोगों में कहासुनी होती रहती है। शुक्रवार को पारस गली में एक ट्रैक्टर घुस गया। वाहन के असंतुलित हो जाने से बरहपुर के एक युवक को धक्का लग गया। इसके बाद युवक चालक से भिड़ गया। देखते ही देखते दोनों में हाथापाई होने लगी। इसी बीच युवक के परिजन भी आ गए और चालक तथा उसके भाई की जम कर पिटाई कर दिया। घटना में ट्रैक्टर चालक का बड़ा भाई राहुल यादव निवासी मनिकपुरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर चालक के गांव से भी लोग पहुंच गए। उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। अब यह मामला तूल पकड़ने लगा। इस घटना से नाराज ट्रैक्टर चालक के पक्ष के लोग तोड़फोड़ करने लगे तथा सड़क पर आ गए। इसी बीच वाराणसी से गाजीपुर की ओर जा रही कैंट रोडवेज की बस के शीशे तोड़ डाले। अचानक हमले से यात्री चिल्लाने लगे तथा बस से बाहर आ गए। करीब आधे घंटे तक हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इधर तोड़ फोड़ करते स्टेशन की ओर चले गए। स्टेशन पर तथा रास्ते में जो मिला उसे नष्ट करते गए। जानकारी मिलने के बाद मौके पर फोर्स ले कर पहुंचे थानाध्यक्ष ने उपद्रवियों को लाठियां भांज कर वहां से खदेड़ा। इधर रोडवेज चालक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। हालांकि दोनों पक्षों से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है लेकिन पुलिस ने उपद्रव कर रहे सात लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed