फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चोर के लिए मोबाइल बनी मुसीबत

चोर के लिए मोबाइल बनी मुसीबत

Mon, 03 Sep 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
चोर के लिए मोबाइल बनी मुसीबत
भांवरकोल(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के शेरपुर कला में रविवार की रात एक मकान में चोरी करने के लिए छत के रास्ते जाने के दौरान पड़ोस की महिला ने उक्त मकान स्वामी की मोबाइल पर फोन कर दिया। चोर जैसे ही घर में घुसा, परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के शेरपुरकला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक गोरख राम का परिवार रोज की तरह रविवार की रात भी खाना खाने के बाद सो गया। रात करीब एक बजे उनके पड़ोस की रहने वाली महिला ने उनके छत पर एक चोर को चढ़ते हुए देखा। उससे तत्काल मोबाइल से इसकी जानकारी गोरख राम को दी। गोरख ने परिवार के अन्य लोगों को जगाते हुए घर में चोर के घुसने की बात बताई। परिवार के सभी सदस्य पूरी तरह से खामोश रहे। इसी दौरान जैसे ही चोर घर में पहुंचा, परिजनों ने दबोच लिया। इसकी जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 100 पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचते ही चोर को सौंप दिया। पुलिस की पूछताछ में चोर ने अपना नाम शेरपुर कला निवासी जितेंद्र यादव बताया। पुलिस उसे थाने ले आई और सोमवार को उसका चालान कर जेल भेज दिया। चोर के पकड़े जाने की लोगों में चर्चा होती रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed