फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ट्रैक्टर की जद में आने से विवाहिता की मौत

ट्रैक्टर की जद में आने से विवाहिता की मौत

Mon, 27 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर की जद में आने से विवाहिता की मौत
जखनिया। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर मदरा मोड़ के पास सोमवार की सुबह ट्रैक्टर की जद में आने से बेटे के साथ बाइक से दवा लेने जा रही एक विवाहिता की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया। नाराज ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा की मांग को लेकर जखनिया-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। अधिकारियों द्वारा आश्वासन देने पर चार घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई। मृतका के पति ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बलभद्र निवासी साहब राम काफी अरसे से उत्तराखंड के नैनीताल में रह कर किसी मंदिर पर पूजा-पाठ का काम करते हैं। इन दिनों घर आए हुए हैं। उनकी पत्नी ऊषा देवी (45) गांव पर रह कर सिलाई, कढ़ाई करके अपने तीन बच्चों का भरण पोषण करती थी। आज सुबह तबीयत खराब होने पर बड़े बेटे रवि के साथ बाइक से दवा लेने के लिए जखनिया बाजार में एक चिकित्सक के यहां जा रही थी। घर से पांच किलोमीटर आगे अलीपुर मदरा मोड़ के पास ही पहुंची थी कि करीब दस बजे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के चक्कर में मोटर साइकिल सड़क पर फिसल कर गिर पड़ी। बाइक चला रहा रवि जहां सड़क के किनारे की तरफ गिरा, वहीं उसकी मां ऊषा देवी ट्रैक्टर की तरफ गिरते हुए उसकी जद में आ गई। गंभीर रूप से घायल होने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी होते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव उठा कर उसके पैतृक गांव रामपुर बलभद्र लाए और मुआवजा तथा ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव रख कर जखनिया-गाजीपुर मार्ग पर दिन में 11 बजे जाम लगा दिया। जानकारी होते ही पुलिस अधिकारियों के साथ ही एसडीएम विजय शंकर तिवारी, नायब तहसीलदार विशाल शर्मा, क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा आलोक कुमार के साथ ही शादियाबाद, दुल्लहपुर एवं भुड़कुड़ा कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने मुआवजा दिलाने और चालक की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर चार घंटे बाद तीन बजे जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस शव और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाना ले आई। घंटों जाम की वजह से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस मामले में मृतका के पति साहब कुमार ने चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed