{"_id":"5b2be1934f1c1bb51e8b71f2","slug":"111529602451-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवली कांड: मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवली कांड: मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के एक प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें पत्रक सौंपते हुए नवली कांड के निष्पक्ष जांच की मांग की।
बातचीत के दौरान जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि ग्रामसभा नवली में हुआ जनसंघर्ष दुर्भाग्यपूर्ण है। क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद द्वारा घरों में घुसकर तोड़फोड़ करने, महिलाओं और युवतियों से अभद्रता करने की घटना शर्मनाक है। क्षेत्राधिकारी के इस कार्रवाई के क्षत्रिय समाज किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा। कहा कि इस कांड में पुलिस द्वारा जिन निर्दोष लोगों को फंसाया गया है, उसकी निष्पक्ष कराई जाए। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के छात्र नेता विशाल सिंह का नवली कांड से कोई लेना-देना नहीं है। वह अस्पताल से घर जा रहे थे। रास्ते में उसको भी पुलिस द्वारा मारपीट कर बंद कर दिया गया। इसकी जांच कराकर तत्काल विशाल सिंह को रिहा किया जाए। चेतावनी दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो क्षत्रिय महासभा युवा सड़क पर उतरने को बाध्य होगा। प्रतिनिधिमंडल में सिद्धांत सिंह, गर्वजीत सिंह, अमित सिंह, रानू सिंह, वैभव सिंह, अभिषेक सिंह, रोहित सिंह, अमन, सचिन, अयुष्मान, पुष्कर सिंह, ऋषभ, राकेश कुमार सिंह, वेद सिंह, त्रिभुवन सिंह, प्रिंस सिंह, अशोक सिंह आदि शामिल थे।