फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बबूल के पेड़ में लटकता मिला युवक का शव

बबूल के पेड़ में लटकता मिला युवक का शव

Sun, 27 May 2018 11:08 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
बबूल के पेड़ में लटकता मिला युवक का शव
मरदह(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के कोदई गांव मनीकरा मौजा के सिवान में रविवार को एक बबूल के पेड़ से बंधे फंदे पर लटकता एक युवक का शव मिला। शव मिलने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू कर दी। शव के पास पड़े बैग से मिले आईडी से उसकी पहचान दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर गांव निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन

ग्रामीण सुबह सिवान की ओर गए थे। इस दौरान उनकी नजर बबूल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकते युवक के शव पर पड़ी। शव मिलने की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर कब्जे में ले लिया और शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया। शव के पास पड़े बैग में मिले आईडी के आधार पर मृतक की पहचान दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर निवासी श्रवण राजभर (25) पुत्र रामबचन राजभर के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि थाना क्षेत्र के एक बस्ती की एक युवती से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी बीच युवती की शादी किसी अन्य जगह हो गई। इस बात से मृतक काफी परेशान रह रहा था। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed