फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जमीन कब्जा को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 11 घायल

जमीन कब्जा को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 11 घायल

Sat, 03 Mar 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
जमीन कब्जा को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 11 घायल
गहमर (गाजीपुर)। सायर गांव में जमीन कब्जा का मामला शनिवार को तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसमें 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भदौरा भर्ती कराया।
विज्ञापन

प्राप्त सूचना के अनुसार, अजीत वर्मा ने वर्ष 2016 में गांव के ही विश्वनाथ यादव से अपनी मां शोभा देवी के नाम पर जमीन खरीदी थी। इस मामले में उसके पट्टीदार रंजीत यादव ने मुकदमा दर्ज कराया था। शाम में जमीन कब्जा को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष की ओर से ईंट-पत्थर तो दूसरे पक्ष की ओर से किसी ने एसिड फेंक दिया। मारपीट में कमलावती देवी (55), दामोदर वर्मा (55), मक्का देवी (40), अर्जुन गुप्ता (35), रोहित गुप्ता (30), अशोक (32), अजीत वर्मा (25), अंतीक अंसारी (35), विरेंद्र गुप्ता (35), रंजीत यादव (32), रामाश्रय यादव (40) घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भदौरा स्थित सीएचसी ले आई। थानाध्यक्ष सुुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed