फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चोरों ने 42 हजार नगदी सहित हजारों के उड़ाए सामान

चोरों ने 42 हजार नगदी सहित हजारों के उड़ाए सामान

Thu, 11 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने 42 हजार नगदी सहित हजारों के उड़ाए सामान
गाजीपुर। जिले के दो थाना क्षेत्रों में बुधवार की रात चोरों ने दुकान और ढाबा से 42 हजार रुपये नगदी सहित हजारों रुपये के सामान उड़ा दिए। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी। पीड़ितों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मरदह थाना क्षेत्र के पनसेरवा चट्टी स्थित साड़ी- रेडिमेड कपड़ा एवं किराना की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 12 हजार रुपये नगदी सहित हजारों रुपये के कीमती कपड़े चुरा लिए। पीड़ित दुकानदार जुझारपुर गांव निवासी राजेश यादव ने बताया कि चारों द्वारा एक लाख सत्तर हजार के कीमती कपड़े उड़ा दिए। भोजापुर गांव निवासी मुश्ताक अहमद की किराना दुकान से चोरो ने रिफाईन तेल, दाल, सरफ सहित हजारों रुपये का समान उठा ले गए। पीड़ितों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने कहा मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। जंगीपुर संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के देवकठिया अनपूर्णा ढाबा के पास खड़े ट्रक से चोरों ने तीस हजार रुपये नगदी सहित मोबाइल उड़ा दिए। चालक मुंशी यादव ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed