फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कोहरा की वजह से पलटा कंटेनर, प्रभावित रहा आवागमन

कोहरा की वजह से पलटा कंटेनर, प्रभावित रहा आवागमन

Wed, 20 Dec 2017 10:33 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
कोहरा की वजह से पलटा कंटेनर, प्रभावित रहा आवागमन
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा-दिलदारनगर मुख्य मार्ग पर भदौरा गांव के बाहर कोहरे के चलते बुधवार की सुबह एक कंटेनर पलट गया। इससे आवागमन बाधित हो गया। लोगो ने किसी तरह चालक को बाहर निकाला और उसका उपचार कराया।
विज्ञापन

कोलकाता से गोरखपुर जा रहा एक कंटेनर कोहरा की वजह से दिलदारनगर-भदौरा मुख्य मार्ग पर भदौरा गांव के पास सुबह करीब सात बजे अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना की जानकारी होते ही आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। कोलकाता निवासी चालक दीनदयाल राजभर को किसी तरह से बाहर निकाकर उसकी मरहम-पट्टी स्थानीय चिकित्सक से कराई। घायल चालक ने बताया कि वह कंटेनर लेकर कोलकाता से गोरखपुर जा रहा था। कोहरे की वजह से सड़क के गड्ढे में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। कंटेनर पलटने की वजह से मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। क्रेन से कंटेनर को हटवाकर देर शाम आवागमन सुचारू कराया गया। जाम की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed