{"_id":"5c4f4334bdec2259c53e0832","slug":"101548698420-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के रामनारायनपुर गांव के पास स्थित देशी शराब की दुकान में लूट में असफल बदमाशों ने रविवार की रात गोली मारकर सेल्समैन और मकान मालिक को घायल कर दिया था। सोमवार को घायल के पुत्र ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई।
मालूम हो कि रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे मकान मालिक रामेश्वर सिंह उर्फ बंगाली देशी शराब की दुकान के सेल्समैन रंजीत के साथ दुकान बंद करने के लिए जैसे ही दुकान के बाहर निकले थे, पहले से घात लगाकर बैठे कुछ बदमाश लूट की नीयत से दुकान में जाने लगे। जैसे ही इसका बंगाली और रंजीत ने विरोध किया कि बदमाशों ने गोली मार दी। गोली बंगाली के बाएं हाथ और सेल्समैन के होंठ को छीलती हुई निकल गई थी। गोली की आवाज सुनकर जैसे ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकले थे, बदमाश फरार हो गए थे। घटना की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। घटनास्थल के आसपास पुलिस की बूटों की खटखट और हूटरों की आवाज गूंजने लगी थी। दोनों घायलों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और यहां से ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया था, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। इस संबंध में एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ल ने बताया कि घायल रामेश्वर उर्फ बंगाली के पुत्र अमन की तहरीर पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस भाग-दौड़ करते हुए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।