फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   महिलाओं ने हो-हल्ला कर आरोपी को पुलिस से छुड़ाया

महिलाओं ने हो-हल्ला कर आरोपी को पुलिस से छुड़ाया

Sun, 30 Dec 2018 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने हो-हल्ला कर आरोपी को पुलिस से छुड़ाया
औड़िहार(गाजीपुर)। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के औड़िहार गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान पर रविवार की शाम देवरिया जिले की क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारा। इस दौरान टीम साइबर क्राइम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर साथ ले जा रही थी। इसी बीच घर की महिलाओं ने हो-हल्ला करते हुए इसका विरोध करना शुरू कर दिया। महिलाओं के आक्रोश को देख पुलिस को आरोपी को छोड़कर खाली हाथ लौटना पड़ा। लोगों में चर्चा थी कि महिलाओं ने एक पुलिस कर्मी को बंधक भी बना लिया था। अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा समझाने-बुझाने पर उसे मुक्त किया।
विज्ञापन

औड़िहार गांव के कुछ लोगों की मानें तो रविवार को शाम करीब चार बजे सादे वेश में देवरिया जिले की क्राइम ब्रांच के पुलिस कर्मियों ने गांव निवासी एक व्यक्ति के घर छापेमारी की। इस दौरान मकान की तलाशी लेते हुए एक व्यक्ति को साइबर क्राइम के मामले में गिरफ्तार कर साथ ले जाने लगे। इस पर घर की महिलाओं ने हो-हल्ला करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया और गिरफ्तारी से पुलिस को रोकने लगी। इस बीच पुलिस और महिलाओं में हाथापाई भी हुई। महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए पुलिस कर्मियों ने उक्त व्यक्ति को छोड़ दिया और बिना गिरफ्तारी किए ही लौट गए। इस संबंध में सैदपुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर चीता मोबाइल के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे थे, लेकिन तब तक क्राइम ब्रांच की टीम वहां से जा चुकी थी। क्राइम ब्रांच टीम ने इस मामले में कोतवाली में कोई जानकारी नहीं दी। अगर तहरीर या जानकारी मिली तो मामले की छानबीन शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed