फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   एक लाख चालीस हजार लेकर फरार हो गया उचक्का

एक लाख चालीस हजार लेकर फरार हो गया उचक्का

Sun, 25 Nov 2018 11:19 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
एक लाख चालीस हजार लेकर फरार हो गया उचक्का
खानपुर। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप से एक उचक्का मवेशी कारोबारी का एक लाख चालीस हजार लेकर रविवार को फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

मालूम हो कि अमेदा गांव निवासी रामाश्रय यादव वाराणसी में तीन भैंस बेचकर बिक्री का एक लाख चालीस हजार लेकर घर लौट रहा था। वह वाराणसी से आने वाली बस से सिधौना में उतरा। इसके बाद गांव में जाने के दूसरे साधन का इंतजार करने लगा। इसी बीच दिन में करीब दो बजे एक बाइक सवार युवक उसके पास आया और पूछा कि आप वाहन का इंतजार कर रहे हैं क्या। इस पर रामाश्रय ने कहा कि हां। बाइक सवार युवक ने कहा कि मुझे भी आपके गांव की तरफ ही जाना है। आप बाइक से मेरे साथ चल चलिए।
विज्ञापन

इस पर रामाश्रय युवक के साथ बाइक पर सवार हो गया। बाइक सवार ने रामपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक रोक तेल भराने को कहा। रामाश्रय रुपये से भरा बैग बाइक की सीट पर रखकर बगल में लघुशंका करने के लिए चला गया। इसी बीच बाइक सवार युवक रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया। उसके भागते ही पीड़ित शोर मचाने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक उचक्का काफी दूर निकल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित रामाश्रय ने बताया कि इस मामले में उसने थाना में तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित ने रात में पौने आठ बजे डायल-100 पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी होते ही मैं उसके घर पहुंचा और घटना के संबंध में जानकारी ली। पीड़ित ने तहरीर दिया तो रिपोर्ट दज कर मामले की छानबीन शुरु की जाएगी। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। बाइक सवार उचक्के की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed